विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> World's Most Expensive Hotel Suite

PICS: सबसे महंगा होटल, एक रात के किराए के बदले खाली हो जाएगी तिजोरी

dainikbhaskar.com | Dec 20, 2012, 00:03AM IST
 
 


दुनिया में दौलतमंदों की कमी नहीं है। दिन-ब-दिन करोड़पतियों से लेकर अरबपतियों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। जैसे-जैसे इन अमीर लोगों की लिस्ट बढ़ रही है वैसे-वैसे इनके ऐशो-आराम और लग्जरी सुविधाओं के सोर्स भी बढ़ते जा रहे हैं। अमीरों के ऐशो-आराम की ऐसी ही एक जगह है दुनिया के अल्ट्रा लग्जरी 7स्टार होटल्स। लेकिन अगर बात करें इनमें भी सबसे अच्छे और महंग होटल्स की, तो उसका खिताब जाता है जिनेवा का विलसन होटल।

यह दुनिया का सबसे महंगा होटल है और इसकी रोयल पेंटहाउस सूट की एक रात के किराए के बदले आप लग्जरी कार खरीद सकते हैं। जिनीवा के विल्सन होटल का रॉयल पेंटहाउस सूट दुनिया में सबसे महंगा है। इसकी एक रात का किराया 65,000 डॉलर (35.75 लाख रुपए) है।

(दुनियाभर का ताजा हाल जानने के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें)


इंपीरियल सूट वास्तव में इस होटल का पूरा टॉप फ्लोर हैं जहां जाने का सिर्फ एक ही तरीका है प्राइवेट लिफ्ट। इस फ्लोर पर 12 बेडरुम, 12 बाथरुम, कॉकटेल लॉन्ज और बुलेटप्रूफ खिड़कियों सहित छत है। जहां से पूरे शहर का नजारा देखा जा सकता है। लिविंग रुम में एक बिलिडियर्ड्स टेबल, लाइब्रेरी और एक कॉकटेल लॉन्ज है। यहां 40 लोग इकट्ठे हो सकते हैं।

अन्य फीचर्स के रूप में यहां बिलियर्डस, ग्रांड प्यानो, फिटनेस सेंटर, प्राइवेट लिफ्ट, प्राइवेट टेरेरिस्ट और 1680 वर्गमीटर का सरफेस एरिया है। 8वें फ्लोर पर मौजूद यह सूट यूरोप का पहला ऐसा सूट है जहां बैंग एंड बायोविजन 4-103 फ्लैट स्क्रीन और ऑडियो इंस्टॉलेशन दिया गया।

विल्सन होटल की सिक्योरिटी दुनिया में सबसे अच्छी सिक्योरिटिज में से एक मानी जाती है यह सूट किसी बड़ी सेलिब्रिटी, राजनीतिज्ञ या कॉरपोरेट के लिए बढ़िया विकल्प है।

आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें कैसा दिखता है दुनिया का सबसे महंगा होटल। और 35.75 लाख रुपये किराया लेकर ये होटल देता है कौन-कौन सी सुविधाएं।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment