TOP 10 वेबसाइट, जिन्हें सेक्स या पोर्न साइट से भी ज्यादा देखते हैं लोग

आज के तकनीकी दौर में इंटरनेट की दुनिया लगातार बढ़ती जा रही है। इस विशाल दुनिया में अब लगभग हर कोई किसी ने किसी तरीके से इंटरनेट से जुड़ा हुआ है। अलग-अलग कारणों के लिए वह इंटरनेट का इस्तेमाल करता है फिर चाहे वो ईमेल के लिए हो, चैटिंग के लिए हो या फिर फेसबुक के लिए। इन सबके बीच दुनिया भर की अलग-अलग वेबसाइटों पर भी ट्रैफिक लगातार बढ़ता जा रहा है।
बढ़ते ट्रैफिक के बीच इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। चंद हजार लोगों से शुरू हुआ इंटरनेट का यह कारवां अब करोड़ों यूजर्स से आगे बढ़ते हुए अरबों यूजर्स तक पहुंच गया है। इन यूजर्स में वेबसाइट इस्तेमाल करने वालों की संख्या भी दिन-दोगुनी रात-चौगुनी तरीके से बढ़ रही है।
(दुनियाभर का ताजा हाल जानने के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें)
इस बढ़ती संख्या के बीच दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वेबसाइटों के बारे में भी क्या आप जानते हैं? उस वेबसाइट पर हर रोज कितने लोग आते हैं उसकी रैंकिंग क्या है? अगर आप नहीं जानते तो चलिए हम आपको बता देते हैं दुनिया की टॉप 10 सबसे ज्यादा विजिट की जाने वाली वेबसाइटों के बारे में। पेश है इस पर एक फोटो फीचर-
नोट: टॉप 10 सबसे ज्यादा विजिट की जाने वाली वेबसाइट का चयन एलेक्साडॉट कॉम के अगस्त 2012 के आंकड़ों के आधार पर किया गया है।







